पेट के नीचे की चर्बी कैसे कम करें?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 13:03

पेट के निचले हिस्से की जिद्दी चर्बी के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज, दिखेंगी एकदम पतली

अगर आप पेट के निचले की चर्बी से परेशान रहती हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए इस आर्टिकल में बताए एक्‍सरसाइज करें। 

आपके पेट के निचले हिस्‍से में चर्बी है और आप जानना चाहती हैं कि इसे कैसे कम किया जाए? ऐसा इसलिए क्‍योंकि इस हिस्‍से की चर्बी थैले की तरह लटकती हुई दिखाई देती हैं और आप अपनी मनपसंद ड्रेसेस नहीं पहन पाती हैं।
चिंता मत करो, आप अकेली नहीं हैं!

डिलीवरी, बढ़ती उम्र, तेजी से वजन कम होना और आनुवंशिकी आदि जैसे सभी कारक पेट के निचले हिस्‍से में चर्बी में योगदान कर सकते हैं। सिजेरियन डिलीवरी में पेट की सर्जरी के बाद भी कई महिलाओं में शरीर के इस हिस्‍से में चर्बी जमा हो जाती है। इस हिस्‍से में जमा चर्बी को Fupa के नाम से भी जाना जाता है।

FUPA या अपर प्यूबिक एरिया का फैट पुरुषों और महिलाओं में आम है। आपके नाभि के ठीक नीचे और पेल्विक के ऊपर के हिस्‍से में चर्बी का बढ़ना विभिन्न कारणों से होता है। यही कारण है कि कई महिलाएं FUPA से छुटकारा पाने के तरीके के बारे में सोचती हैं।

हालांकि, आपके शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में इस जगह की चर्बी को कम करना अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि कारणों के बावजूद, आप FUPA या पेट के निचले हिस्‍से की चर्बी से छुटकारा पा सकती हैं। डाइट और एक्‍सरसाइज बहुत सहायक होते हैं। इसलिए आज हम आपको 3 ऐसी एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप जल्‍द से जल्‍द इस हिस्‍से की चर्बी से छुटकारा पा सकती हैं। इन एक्‍सरसाइज के बारे में हमें डांस टू फिटनेस स्टूडियो की फाउंडर, फिटनेस एक्‍सपर्ट सोनिया बख्शी जी बता रही हैं।
बाइसिकल क्रंच

यह एक्‍सरसाइज पेट के निचले हिस्‍से की मसल्‍स को बनाने और टोन करने में मदद करती है।
एक्‍सरसाइज करने का तरीका 

घुटनों को मोड़कर और पैरों को फर्श से लगाकर मैट पर लेट जाएं।
अंगूठे को अपने कानों के पीछे रखें और बाकी उंगलियों से अपने सिर को सहारा दें। 
इसके बाद, अपने सिर को फर्श से उठाएं। तिरछे ऊपर की ओर देखें। 
यह पहली पोजीशन है।
अब, क्रंच करें और अपनी बाईं ओर मुड़ें। 
बाएं घुटने को चेस्‍ट के करीब लाएं और इसे दाहिनी कोहनी से छूने की कोशिश करें।
इसके साथ ही अपने दाहिने पैर को आगे बढ़ाएं।
फिर दाहिने पैर को वापस पहली पोजीशन में लाएं और ऊपरी शरीर को नीचे करें।
अब, अपने बाएं पैर को बढ़ाएं, ऊपर की ओर झुकें।
पैरों को 90 डिग्री पर मोड़कर रखा है।  
बाईं कोहनी से दाहिने घुटने को छूने कीृृ कोशिश करें।
फिर साइड को बदलें और 20 के काउंट में इसे करें।


फ्लटर किक



फ्लटर किक निश्चित रूप से आपके पेट के निचले हिस्‍से की चर्बी को ठीक कर सकती है।
एक्‍सरसाइज करने का तरीका 

इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
फिर नाव पोज में आ जाएं। 
इसमें आपकी ऊपरी बॉडी उठी हुई होनी चाहिए।  
फिर अपने दोनों पैर हवा में रखें। 
ऐसा करते हुए आपके दोनों पैर फ्लटर करते हुए होने चाहिए।

माउंटेन क्‍लाइबर

माउंटेन क्‍लाइबर एक्‍सरसाइज कोर और कार्डियो एक्सरसाइजको पूरी तरह से जोड़ता है जो आपके एब्स, कंधों, बाहों, चेस्‍ट के साथ-साथ आपके पेट के निचले हिस्‍से में मदद करता है। इस प्रकार, माउंटेन क्‍लाइबर आपको उस जिद्दी पेट के निचले हिस्‍से की चर्बी को कम करने में मदद करता है।


एक्‍सरसाइज करने का तरीका 

इसे करने के लिए प्लैंक पोजीशन में आ जाएं। 
कोहनियों को अपने कंधों के ठीक नीचे रखें, जिसमें आपका कोर लगा हुआ हो।
अब अपने दाहिने घुटने को मोड़ें और इसे अपनी चेस्‍ट के पास ले आएं।
अपना दाहिना पैर पीछे रखें।
अब अपने बाएं घुटने को मोड़कर चेस्‍ट के पास ले आएं।
बाएं पैर को पीछे रखें।
इसे तेज स्‍पीड से करें।
प्रत्येक 20 रेप्‍स के 3 सेट करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info